न्यूज़ वेबसाइट्स पर लंबे आर्टिकल पढ़ना छोड़िए। अपना महीने का बिजली बिल बताइए और तुरंत जानिए कि PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत आपके घर के लिए कितने kW का सोलर लगेगा और जेब से असल में कितना पैसा जाएगा।
यह एक अनुमानित खर्च है। असल बचत आपके राज्य की Unit Rate पर निर्भर करती है।
अक्सर लोग यूट्यूब पर वीडियो देखकर गूगल पर सर्च करते हैं - फ्री सोलर पैनल योजना मैं आपको यहाँ बिल्कुल साफ़ और जमीनी हकीकत बताना चाहता हूँ। सरकार किसी को भी 100% फ्री में सोलर पैनल लगाकर नहीं दे रही है।
असल में इसका नाम PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana है। मुफ़्त पैनल नहीं हैं, बल्कि 300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली का वादा है। सिस्टम लगाने का खर्चा आपको खुद उठाना पड़ता है, लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार आपके बैंक खाते में एक बड़ी रकम Subsidy वापस भेज देती है।
| सिस्टम | छत पर जगह | अनुमानित खर्च | सरकारी सब्सिडी | आपका असली खर्च |
|---|---|---|---|---|
| 1 kW | 100 Sq. ft | ₹60,000 - ₹65,000 | ₹30,000 | ₹30,000 - ₹35,000 |
| 2 kW | 200 Sq. ft | ₹1,20,000 - ₹1,30,000 | ₹60,000 | ₹60,000 - ₹70,000 |
| 3 kW | 300 Sq. ft | ₹1,80,000 - ₹1,90,000 | ₹78,000 | ₹1,02,000 - ₹1,12,000 |
| 5 kW | 500 Sq. ft | ₹3,00,000+ | ₹78,000 Max | ₹2,22,000+ |
यह कीमतें आपके राज्य और ब्रांड के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती हैं। 1kW के लिए 100 वर्ग फुट Shadow Free जगह चाहिए।
National Portal pmsuryaghar.gov.in पर जाकर अपने बिजली बिल नंबर से रजिस्टर करें।
लॉगिन करें और रूफटॉप सोलर के लिए फॉर्म भरें। अप्रूवल का इंतज़ार करें।
अप्रूवल मिलने के बाद, पोर्टल में लिस्टेड किसी भी वेंडर से सोलर पैनल लगवाएं।
नेट मीटर लगने के बाद, बैंक डिटेल्स डालें। 30 दिन में सब्सिडी खाते में आ जाएगी।
अमेज़न पर सबसे ज्यादा बिकने और हाई-रेटिंग वाले सोलर प्रोडक्ट्स।
भारत का #1 बेस्ट सेलर 12V सोलर इन्वर्टर। ISOT टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरीन बैटरी लाइफ।
Check Price on Amazonसोलर और घर के लिए सबसे भरोसेमंद ट्यूबलर बैटरी। 60 महीने की वारंटी के साथ।
Check Price on Amazonलेटेस्ट मोनो पर्क टेक्नोलॉजी वाला पैनल जो कम धूप में भी बेहतरीन चार्जिंग देता है।
Check Price on AmazonAs an Amazon Associate, I earn from qualifying purchases at no extra cost to you.
अप्लाई करने का तरीका बहुत सीधा है। आपको Ministry of New and Renewable Energy द्वारा जारी national portal for rooftop solar pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा। वहां अपने बिजली बिल पर लिखे कंज्यूमर नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद अपने इलाके का कोई भी रजिस्टर्ड वेंडर चुनकर काम शुरू करवाएं।
जब आपका सोलर पैनल लग जाता है और बिजली विभाग वाले नेट मीटर लगा देते हैं, उसके बाद पोर्टल पर commissioning report सबमिट होती है। आप उसी नेशनल पोर्टल पर लॉगिन करके Track Application में जाकर अपनी सब्सिडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आम तौर पर 30 दिन में पैसा आ जाता है।
अगर आप एक बार सोलर लगा लेते हैं, तो अगले 25 सालों तक आपकी बिजली लगभग मुफ्त हो जाती है। अगर हम पूरे सिस्टम की लागत को 25 साल से भाग दें, तो 1 यूनिट बिजली बनाने का खर्च मात्र ₹1 से ₹1.50 के बीच आता है।
इन दोनों में कोई अंतर नहीं है। शुरुआत में जब प्रधानमंत्री जी ने इसका ऐलान किया था, तो इसे PM Suryoday Yojana कहा गया था। बाद में इसका ऑफिसियल नाम बदलकर PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana कर दिया गया।
लॉगिन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा। वहां ऊपर दाईं ओर Login बटन पर क्लिक करें। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करके डैशबोर्ड में जाएँ।