About Us
नमस्ते! SolarKharcha.in पर आपका स्वागत है।
हमने यह वेबसाइट क्यों बनाई?
आजकल हर कोई अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहता है। लेकिन जब कोई आम आदमी इंटरनेट पर सोलर का खर्च सर्च करता है, तो उसे लंबी-लंबी थ्योरी, मुश्किल कैलकुलेशन या फिर Confusing आर्टिकल्स मिलते हैं। कई बार वेंडर दुकानदार भी सही रेट नहीं बताते।
इसी परेशानी को दूर करने के लिए हमने इस 100% फ्री कैलकुलेटर टूल को बनाया है। हमारा मकसद बहुत सीधा है: आपका बिजली बिल कितना है, उस हिसाब से आपको कितने kW का सोलर चाहिए, और PM Surya Ghar Yojana की सब्सिडी कटने के बाद आपकी जेब से असली पैसा कितना लगेगा।
हमारा मिशन
हम चाहते हैं कि भारत के हर घर तक रिन्यूएबल एनर्जी की सही और Transparent जानकारी पहुंचे। लोगों को किसी के बहकावे में न आना पड़े और वे घर बैठे अपने मोबाइल से अपना मोटा-मोटी खर्च Estimate और EMI का हिसाब खुद निकाल सकें।
क्या हम कोई सरकारी संस्था हैं?
बिल्कुल नहीं। हम सोलर एनर्जी को सपोर्ट करने वाले इंडिपेंडेंट रिसर्चर्स और डेवलपर्स की एक छोटी सी टीम हैं। हमारा सरकार MNRE या किसी बिजली विभाग से कोई संबंध नहीं है। हम जो भी डेटा दिखाते हैं, वह सरकारी पोर्टल और मार्केट के ताज़ा रेट्स की हमारी खुद की रिसर्च पर आधारित होता है।
सोलर क्रांति में हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद! ☀️